Dehradun News: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल ने मनाया रक्षाबंधन
देहरादून, अगस्त 28 -- Dehradun News: देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में राखी व व्हाइट डे समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और रिबन से आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने राखी कविताएं प्रस्तुत कीं, एक-दूसरे को तिलक लगाया और राखियां बांधीं। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर व प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व बच्चों को भारतीय संस्कृति, प्रेम और भाईचारे से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- Shamli News: स्कॉटिश स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.