देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: देहरादून। किशनपुर बस्ती में पिछले वर्ष आई आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ संपर्क मार्ग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बन पाया है। इससे स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से होकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशनपुर और राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र-छात्राएं भी विद्यालय पहुंचते हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है और किसी भी समय दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से संपर्क मार्ग की स्थिति और खराब होती जा रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की के सलेमपुर राजपुताना मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा पहले से खोखला हो चुका मार्ग अब और अधिक क्षतिग्रस्त हो रहा है, ज...