देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: रुड़की। एआरटीओ कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों और कार्यालय में कार्य से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। दोपहिया वाहन चालक फिसलने के खतरे के बीच गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Roorki News: लिथो प्रेस कॉलोनी का पानी नई कचहरी रोड पर छोड़ा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...