देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: बसंत विहार के ऋषि विहार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इसे लेकर स्थानीय लोग रविवार को बसंत विहार थाने पहुंचे और नियंत्रण की मांग की। ऋषि विहार आवासीय समिति के अध्यक्ष वासुदेव जखमोला के नेतृत्व में लोग थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि इलाके में असामाजिक तत्वों की सक्रियता से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और घटनाओं में शामिल तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में गश्त और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, नि...