देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: ऋषिकेश। मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश भी शुरू हो गई। अचानक आई बारिश से बाजार में खरीदारी को आए लोग परेशान हो गए। इन दोनों नवरात्र पर्व के लिए बाजार से लोग खरीदारी कर रहे हैं। बारिश होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर बारिश से कई मोहल्ले में कीचड़ जमा हो गया। शहर में आजकल सीवर लाइन खुदाई कार्य चल रहा है। जिससे पैदल लोगों को आने जाने में दिक्कत आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...