देहरादून, अगस्त 1 -- Dehradun News: नगर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का दावा है कि नगर निगम को रायवाला में आवंटित भूमि पर जल्द गौशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा। 20 दिन के भीतर इसके लिए नगर निगम को एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी जाएगी। बताया कि निगम ने करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव गौशाला निर्माण के लिए भेजा था। उन्होंने यह जानकारी हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...