Dehradun News: ऋषिकेश में गुमानीवाला स्थित नए कूड़ा प्लांट का विरोध
देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: ऋषिकेश। गुमानीवाला कूड़ा प्लांट में विरोध के चलते फिर पुराने कूड़ा घर में कूड़ा डालने का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को शहर के बीच स्थित कूड़ा घर में कूड़ा डाला गया। बीते एक माह से नए कूड़ा घर में कूड़ा डालने से शहर के लोगों को राहत मिली थी। लेकिन विरोध के चलते फिर पुराने कूड़ा घर में ही कूड़ा डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम मेयर शंभू पासवान ने बताया कि कूड़ा घर में विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुराने कूड़ा घर में ही कूड़ा डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: प्लांट संचालन ठप होने से निस्तारण व्यवस्था चरमराई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.