देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गए लीग मैच में ऊर्जा पावर पैंथर्स ने आईटी रुद्रा को 20 रनों से मात देकर शानदार जीत दर्ज की है। आईटी रुद्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

ऊर्जा पावर पैंथर्स ने आईटी रुद्रा को हराया ऊर्जा पावर पैंथर्स ने 18.5 ओवर में सभी दस विकेट खोकर 128 रन बनाए। शुभम भंडारी ने 32 रन और देवेन भंडारी ने 26 रनों का योगदान दिया। आईटी रुद्रा के बिपिन नौटियाल और आशीष मलिक ने भी 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में आईटी रुद्रा 18.5 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। अनिल सिंह चौहान ने सर्वाधिक 36 रन और आशीष मलिक ने 25 रन बनाए। ऊर्जा पावर पैंथर्स के गेंदबाज सनी एसके (3/12) और अनुज मलिक (3/15) ने घातक गेंदबाजी कर विरोधी टीम को पस्त कर दिया।...