Dehradun News: उमस भरी गर्मी के बीच रुड़की में झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत
देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: रुड़की। रुड़की में गुरुवार को उमस भरी गर्मी के बीच अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। सुबह से ही उमस बेहद अधिक थी। उमस के कारण लोग बेहाल थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। 11.30 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाने के बाद 11.40 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों ने राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- दोपहर तक चिलचिलाती धूप, फिर झमाझम बरसे बदरा वहीं, किसानों के लिए भी बारिश को राहत भरा माना जा रहा है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.