देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के बैंक खाते से फर्जी चेकों के जरिए 68,39,500 रुपये निकाल लिए गये। शातिरों ने 24,43,700 रुपये के पांच अन्य फर्जी चेक भी भुगतान के लिए लगाए थे। समय रहते जानकारी मिलने पर बैंक ने इनका भुगतान रोक दिया। सरकारी रकम के गबन के इस मामले में पीएनबी के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने चार खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी चेकों से खाते से रकम निकाली शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया परिसर की पीएनबी शाखा के प्रबंधक मनीष शर्मा ने तहरीर दी। बताया कि उनकी शाखा में उपनल का चालू खाता है। बीते 18 जून को उपनल ने बैंक को पत्र भेजकर सूचित क...