देहरादून, नवम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तराखंड में आधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सेवाओं को नया आयाम मिलेगा।

एडवांस्ड ईयूएस ईआरसीपी वर्कशॉप का आयोजन शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओर से एडवांस्ड ईयूएस ईआरसीपी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 'डॉ. अमित सोनी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल' के नेतृत्व में किया गया। चीफ एवं वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विकास सिंघला ने आधुनिक तकनीकों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने कई जटिल और उन्नत प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। इससे विभाग के चिकित्सकों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों को मह...