देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून। सोशल बलूनी क्रिकेट अकादमी माजरा में आयोजित उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन में गंगा फाइटर्स विजेता रही। गुरुवार को खेले गए फाइनल में गंगा फाइटर्स ने मंदाकिनी मैवेरिक्स को चार रन से हरा दिया। विजेता टीम को लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने ट्रॉफी भेंट की। सोशल बलूनी क्रिकेट अकादमी में गुरुवार का दिन काफी खुशनुमा रहा। उत्तराखंडी गीत संगीत और फिल्मों से जुड़ी महिला कलाकार बेहद उत्साह के साथ मैदान में उतरी। गंगा फाइटर्स की कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गंगा फाइटर्स ने 12 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में मंदाकिनी मैवेरिक्स 90 रन पर ऑल आउट हो गई। वूमैन ऑफ द मैच कप्तान शिवानी भंडारी रही। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में गंगा फाइटर्स ने अलकनंदा एवेंजर्स को हराया। वूमैन ऑफ द मैच ...