देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में पहली बार जगह बनाई है। विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 1001-1200 रैंक बैंड में स्थान मिला है, जबकि भारत में विश्वविद्यालय 62वें स्थान पर रहा। रैंकिंग में 131 देशों के 3,146 संस्थानों को शामिल किया गया। शोध गुणवत्ता के क्षेत्र में उत्तरांचल विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 650वां स्थान मिला है। भारत में शोध गुणवत्ता में विश्वविद्यालय 19वें और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के मामले में 20वें स्थान पर रहा। विश्वविद्यालय के अनुसार, रैंकिंग में प्रवेश शोध, नवाचार, गुणवत्ता सुधार और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स-2027 में टीएमयू न...