देहरादून, अक्टूबर 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए 'उत्तरांचल दिवाली फिएस्टा' युवाओं को समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से रुबरु होने का अवसर मिला। कार्यक्रम की शुरुआत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्निवल शोभायात्रा से हुई।शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्रों ने यूपी, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर के नृत्यों के साथ-साथ पंजाब के जीवंत भांगड़ा की धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं। बुलेट सवार छात्राओं और खुली जीपों में चल रहे छात्रों ने मेले के माहौल को और भी रोचक बना दिया। विश्वविद्यालय ग्राउंड में आयोजित एथनिक रैंप वॉक, गुजराती गरबा, राम बाण मुखौटा डांस, हेलोवीन वॉक और नॉन-स्टॉप डीजे ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संचालन समिति की उपाध्यक्षा अनुराध...