देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला महानगर देहरादून की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला महानगर अध्यक्ष बलदेव पाराशर और नवनियुक्त महामंत्री गोविंद मोहन ने संयुक्त रूप से नई टीम की जानकारी दी।प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीएस कोचर एवं संगठन मंत्री जीएस आनंद की सहमति से नई टीम का गठन किया गया है। जिला महानगर अध्यक्ष बलदेव पाराशर ने बताया कि नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनोद कपूर, गुरप्रीत छाबड़ा, चरणजीत सिंह, अमरजीत कुकरेजा, अरुण खरबंदा और जेएस बग्गा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर गोविंद मोहन को नियुक्त किया गया है, जबकि मंत्री पद पर दिलबाग सिंह, कृष्ण शर्...