Dehradun News: ईसी रोड पर युवाओं के झगड़े में चले तलवार-खुखरी
देहरादून, जुलाई 3 -- Dehradun News: ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास बुधवार रात युवाओं के झगड़े में तलवार और खुखरियां खिंच गई। 10-15 दबंगों ने एक युवक पर हमला किया। गंभीर घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और 10-15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। रिस्पना नदी ब्लॉक दो निवासी प्रतीक कोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच वह अपने घर से चुक्खुवाला जा रहे थे।
छात्र संघ चुनाव में उपद्रवी गुट इसी दौरान ईसी रोड पर आनंद भवन के पास संगम चौहान, रोहित त्यागी उर्फ खान और बबुआ ने अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जान से तलवार, खुखरी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रतीक की कमर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.