देहरादून, अगस्त 4 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून के परेड ग्राउंड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक वाया मोथरोवाला-दुधली-डोईवाला मार्ग पर स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन की मांग जोर पकड़ रही है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने इसके लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।पत्र में कहा कि राजधानी के समीप स्थित दुधली एवं उसके आसपास की कई ग्राम सभाएं आज भी सार्वजनिक परिवहन से वंचित हैं। पूर्व में इस मार्ग पर चलने वाली बस सेवा कोरोनाकाल में बंद हो गई थी, जो अब तक बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद शुरू हुई टाटा मैजिक सेवा भी उचित प्रचार-प्रसार और समयसारिणी की जानकारी न होने के कारण बंद हो गई। वर्तमान में धर्मपुर से दुधली तक केवल विक्रम सेवा संचालित है, जो दुधली से आगे नहीं जाती। इससे ग्रामीणों, छात्रों, बुजुर्गो...