देहरादून, जुलाई 26 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। इनरव्हील क्लब ने प्रोजेक्ट 'जीवन धारा' के तहत लाइब्रेरी स्थित वरिष्ठ नागरिक समिति सभागार में किडनी रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा पंवार ने किडनी रोग के कारण, शुरुआती लक्षण, बचाव और डायलिसिस की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में सदस्यों ने किडनी रोग से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डॉ. पंवार ने समाधान किया। क्लब अध्यक्ष किरण त्रिपाठी ने डॉ. पंवार का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में हर्षदा वोहरा, रश्मि कर्णवाल, रीना माथुर, एनके साहनी सहित वरिष्ठ नागरिक, रोटेरियन और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...