देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: देहरादून। सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में आईएएस विनय शंकर पांडे ने कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लिया, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य सेवाएं सामान्य होने लगी हैं। हालांकि कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय में उनकी मांगों पर आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे। मेयर सौरभ थपलियाल भी कर्मचारियों के बीच पहुंचे और वार्ता के सफल होने पर संतोष जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...