देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून की टीमों ने बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर आठ वाहन सीज किए गए और 92 वाहनों के चालान किए गए।आरटीओ की पांच टीमों ने अजंता चौक, कैनाल रोड, ईसी रोड, सर्वे चौक, लैंसडाउन चौक और कनक चौक सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों के ब्रेक, टायर, वाइपर, इंडिकेटर, फॉग लाइट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 92 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर आठ वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि बरसात में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन चालक यात्रा से पहले अपने वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य करें। उन्होंने दोपहिया चालकों...