देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: देहरादून। आबकारी टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र से चार वाहन और 19 पेटी शराब बरामद की। मंगलवार देर रात प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त आबकारी जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम मसूरी ने कंडोली बिडौली प्रेमनगर में दबिश दी। इस दौरान टीम ने एक चौपहिया, तीन स्कूटी, 10 पेटी अंग्रेजी शराब और नौ पेटी बियर की जब्त की। घटना स्थल से मुख्य आरोपी विक्रांत उर्फ गर्वित अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं अन्य आरोपियों अंकुश, सौरभ और महिला पिंकी को धारा 63/72 आबकारी अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देहरादून में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...