देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: कर्णप्रयाग। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार रात को नारायणबगड़ क्षेत्र में भारी बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। ग्राम पंचायत रेंस के प्रधान दिगपालराम ने बताया कि शुक्रवार को रेंस गांव से वंडे बरात थराली ब्लॉक के रूइसाण गांव में गई थी। विवाह संस्कार पूर्ण होने के बाद शाम को बरात रेंस गांव के लिए रवाना हुई। लेकिन वापसी में नारायणबगड़ से आगे पता चला कि भारी बारिश होने से पालछुनी गांव के पास सड़क पर मलबा आ गया। एसे में बरात में गए करीब 60 लोगों सहित दूल्हा-दुल्हन नारायणबगड़ के एक लॉज में रूक गए। नारायणबगड़ में रूके बराती पालछुनी में सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जेसीबी मशीन से सड़क खुलने के बाद बरात रेंस गांव के लिए रवाना होगी। वहीं, रेंस गांव में लो...