देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट कार्यों में तेजी के निर्देश दिए। बुधवार को यमुना कालोनी स्थित आवास में उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ दोनों येाजनाओं की समीक्षा बैठक की।उन्होंने व्यापारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप निर्माण कार्य पूरे करने, लंबित एमओयू की प्रक्रिया पूरी करने और वर्ष 2013 की शर्तों के अनुसार शेष व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री ने आढ़त बाजार शिफ्टिंग के तहत रजिस्ट्री में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय बनाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क चौड़ीकरण का काम समय पर हो सके। सरकार ने सहारनपुर चौक से लगे आढ़त बाज...