Dehradun News: आजाद समाज पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारियां
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिमला बाईपास रोड पर आजाद समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार और धर्मपुर प्रत्याशी योगेंद्र चौहान ने संदीप कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवाशीष को महानगर सचिव, राहुल कुमार को युवा मोर्चा और मो. असलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं, सुशांत चंद्र व ममराज राणा को मंडल अध्यक्ष और नरेश शर्मा को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। मनोज कुमार ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। बैठक का संचालन सुशील सैनी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.