Dehradun News: आईफोन ले गया ग्राहक, अगले दिन ऑनलाइन पेमेंट करा दी होल्ड
देहरादून, नवम्बर 27 -- Dehradun News: देहरादून। ठाकुरपुर रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम से आईफोन 18 प्रो खरीदकर ऑनलाइन लिंक से भुगतान करने के बाद आरोपी ग्राहक ने अगले ही दिन रकम होल्ड करा दी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के युवक के खिलाफ गुरुवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर के विंग नंबर छह निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ठाकुरपुर रोड पर उनकी श्री राम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल गैलरी नाम से दुकान है। 24 नवंबर की शाम करीब चार बजे सूरज डाबला निवासी हनुमान गेट न्यू बस्ती, जैन चौक चौकी, थाना सदर, भिवानी हरियाणा उनकी दुकान पर आईफोन 18 प्रो खरीदने आया। आरोपी ने ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भुगतान करने की बात कही और लिंक पर पेमेंट करने के बाद फोन लेकर चला गया। पीड़ित का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.