देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: देहरादून। दून पावंटा हाईवे पर आईएमए गेट के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। हादसे में घायल के दाहिने पैर की जांघ और पिंडली की हड्डी टूट गई है। इंस्पेक्टर कैंट संतोष कुंवर ने बताया कि घटना बीते दो अक्तूबर सवेरे करीब छह बजे की है। नमन सिंह मूल निवासी यमुनानगर अपने दोस्त सूजल रावत के साथ बाइक से प्रेमनगर से बल्लूपुर की ओर जा रहा था। आईएमए गेट से करीब 150 मीटर पहले सामने से आ रही हिमाचल नंबर की बस ने इन्हें टक्कर मारी। मौके पर बस रोककर लोगों ने चालक पकड़ लिया। चालक की पहचान राकेश कुमार निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। मामले में शनिवार को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...