देहरादून, नवम्बर 16 -- Dehradun News: हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध 32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा था। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बढ़ेड़ी फ्लाईओवर के नीचे मुलदासपुर की तरफ से आ रहा एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पिस्टल पर बेरेटा कंपनी की मार्किंग मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने शौक के लिए पिस्टल रखी थी। मौके पर आरोपी हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आ...