देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: सेलाकुई। सेलाकुई पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। एसएसआई थाना सेलाकुई विवेक भंडारी ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से लगातार थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। बुधवार रात को सारना नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रात में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...