देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून। दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान पीटी डिस्प्ले ट्रॉफी में अरावली सदन और मार्च पास्ट ट्रॉफी व अंतर-सदनीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिवालिक सदन ने जीत हासिल की। गुरुवार को दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल सप्ताह में विद्यार्थियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए। मध्य वर्ग में छात्रा श्री और छात्र हितेश बाबू, माध्यमिक वर्ग में छात्रा निधि थापा और छात्र विनायक सिंह रावत और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में छात्रा हर्षिता लखेड़ा और छात्र श्लोक कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथ...