देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: सहस्रधारा के ब्रह्मपुरी इलाके में नगर निगम की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का आरोप लगा है। मामले में करीब एक महीने बाद राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी, सहस्त्रधारा रोड निवासी समाजसेवक बालक राम भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी और स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर बीते 16 जून को नगर निगम की टीम सरकारी भूमि पर बने अवैध खोखों को ढहाने गई थी। आरोप है कि मौके पर रेपाल सिंह, मोहित, रंजीत, रमेश और चंपा देवी आदि ने खुद को मालिक बताते हुए निगम टीम से अभद्रता की। बालक राम ने इसका विरोध करते हुए सबूत के तौर पर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके कपड़े ...