देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: देहरादून, प्रमुख संवाददाता। अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम डॉ आशीष चौहान ने सख्त नाराजगी जताई है। डीएम ने तहसील विकासनगर क्षेत्र में आपदा के कार्यों के कथित फर्जीवाड़े एवं अनियमितता की शिकायत पर जांच बैठा दी है। उन्होंने नगर निगम एवं ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पर रिपोर्ट मांगी है।

जन समाधान दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। जन समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक लोगों ने शिकायत की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ करना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई से अव...