देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: सतपुली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो के तत्वावधान में बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोटखाल में जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता, भारतीय न्याय संहिता विषय पर निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन असरोड़ी, विशिष्ट अतिथि चिकित्साधिकारी श्रीकोटखाल डॉ. संदीप कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र रावत एवं क्षेत्रीय प्रचार अध...