देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: मसूरी , संवाददाता। कुलड़ी मालरोड के हीरा भवन सराय क्षेत्र में कालिका मंदिर के समीप नगर पालिका आवास का पुश्ता अचानक ढह जाने से 3  शौचालय व एक किचन भरभरा कर गिर गया। हालांकि जान-माल की कोई हानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा नुकसान हो गया।मां कालिका मंदिर सराय में पालिका आवास का पुश्ता गिरने से 3 शौचालय व एक किचन जमींदोज हो गए। हालांकि आज बारिश नहीं थी, लेकिन विगत दो दिनों की लगातार बारिश के कारण यह घटना हुई। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उन्हें इस घटना का संज्ञान है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। यह पालिका के कर्मचारियों के आवास हैं और उन्हीं के शौचालय थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...