देहरादून, अगस्त 2 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, देहरादून चैप्टर की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए और 12 नए सदस्यों का परिषद परिवार में स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष एसएस कोठियाल ने की, जबकि गुरुग्राम चैप्टर के अध्यक्ष अविनाश मानन विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केबी जोशी को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। दयानंद चंदोला ने कहा कि परिषद का कार्य देश ही नहीं, विदेशों तक फैला है। बैठक में ऋषिकेश, कांड़ाताल सहित भूटान, श्रीलंका, सिंगापुर और फ्रांस की यात्राओं के प्रस्ताव भी रखे गए। समारोह में डॉ. एस. फारुख, दीपक गैरोला, डॉ. मुकेश...