देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मसूरी सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग का खिताबी मुकाबला सेंट जॉर्ज कॉलेज ने जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग में एमयूएफसी विजेता बना।सोमवार को खेले गए मुकाबले में अंडर-15 के फाइनल में सेंट जॉर्ज कॉलेज ने तिब्बतन होम्स फाउंडेशन स्कूल को 2-0 गोल से पराजित किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में एमयूएफसी ने भट्टा स्पोर्ट्स क्लब को 3-2 गोल के अंतर से हराया। इससे पूर्व सीनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भट्टा स्पोर्ट्स क्लब ने मसूरी बॉयज को 4-0 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में एमयूएफसी ने खेलवाला को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: जय काली इलेवन ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप फाइ...