देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। सेंट जोजेफ्स अकादमी में द एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआईएससी) की जोनल फादर जॉर्ज हेस एसजे स्मृति अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ वक्ता के चारों पुरस्कार सेंट जोजेफ्स अकादमी के विद्यार्थियों ने जीते। विजेता अब एएसआईएससी की जिला स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता में जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एपीआर नायर डिबेट कंपीटिशन में एपीजे कलाम स्कूल बना चैंपियनप्रतियोगिता की शुरुआत प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ किया गया। इसके बाद एएसआईएससी के संस्थापक फादर जॉर्ज हेस एसजे के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा टंडन ने की। निर्णायक मंड...