Dehradun News: अंकिता भंडारी हत्याकांड: कथित वीआईपी की भूमिका की जांच पूरी होने तक राज्यपाल पद से हटाने की मांग
देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: विकासनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच पूरी होने तक सिक्किम के राज्यपाल को पद से हटाने की मांग उठाई गई है। पछवादून गढ़वाल सभा ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सभा के अध्यक्ष एडवोकेट रोशन नेगी ने ज्ञापन में कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से ही एक वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना के तुरंत बाद वनंतरा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाए जाने से महत्वपूर्ण डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य नष्ट हुए। सभा ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना जरूरी है।ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि जब तक मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच पूरी नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.