देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीबीआई से जांच जल्द पूरी करने की मांग की।सोमवार को पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी कांप्लेक्स भवन से डिस्पेंसरी रोड तक कैंडल मार्च निकाला।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी कांप्लेक्स परिसर में मोमबत्ती जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जब तक सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक भाजपा नेता दुष्यंत कुमार को सिक्किम का राज्यपाल नहीं बनाना चाहिए था। यह भी पढ़ें- Almora News: राज्यपाल गौतम के खिलाफ सल्ट में भड़के कांग्रेसी उन्होंन...