नई दिल्ली, मई 5 -- फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal ने एक नया टेक इनोवेशन वियरेबल डिवाइस लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस की वजह से दीपिंदर पहले भी चर्चा में आ चुके हैं जब उन्होंने ये डिवाइस अपने माथे के पास पहना हुआ था। अब दीपिंदर ने 'Temple' नाम के इस खास वियरेबल डिवाइस लॉन्च कर दिया है, जो इंसान के दिमाग से जुड़ी हेल्थ को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस डिवाइस के पहले 100 यूनिट तैयार किए हैं और अब शुरुआती यूजर्स की तलाश की जा रही है, जो इसे इस्तेमाल करके फीडबैक दें। Temple डिवाइस दिखने में छोटा है और इसे सिर के साइड (temple एरिया) पर लगाया जाता है। लेकिन इसका काम काफी बड़ा है यह दिमाग में ब्लड फ्लो और एक्टिविटी को रियल टाइम में ट्रैक कर सकता है। आज के समय में जहां स्मार्टवॉच और फिटनेस...