राहुल मानव, जून 30 -- दिल्ली में 'लंदन आई' और 'ऐन दुबई' की तर्ज पर एक बड़ी व्हील का निर्माण होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा मयूर विहार डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 3.84 एकड़ की खाली भूमि पर लगभग 35 मीटर ऊंची 'दिल्ली आई' का निर्माण होगा। इसके अलावा रोहिणी सेक्टर-35 में 54.7 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क का निर्माण होगा। डीडीए प्रशासन ने मंगलवार को इन दोनों बड़ी परियोजनाओं के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित कर दिए हैं। इससे पूर्व में इस साल 4 फरवरी को दिल्ली के तत्कालीन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने डीडीए की बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी थी। अब इन प्रोजेक्ट के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस तिथि तक आवेदन जमा करने होंगेमयूर विहार डिस्ट्रिक्ट सेंटर में दिल्ली आई और रोहिणी सेक्टर-34 में एम्यूजमेंट पार्क के लिए एक्सप...