राहुल मानव, मई 12 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मंगलवार को ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम (OBPS) के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को मंगलवार से लॉन्च कर दिया है। इस प्रणाली के लॉन्च होने के बाद अब डीडीए की वेबसाइट में ऑनलाइन माध्यम से डीडीए के अधीन आने वाली भूमि पर इमारतों के बिल्डिंग प्लान, उनसे जुड़े दस्तावेजों व विभिन्न एनओसी व स्वीकृति प्राप्त करने के लिए एक सिंगल विंडो की डिजिटल व्यवस्था शुरू हो गई है। नागरिक इन सभी दस्तावेजों को लेकर एक ही जगह पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें रेजिडेंशियल प्लॉट (व्यक्तिगत आवासीय भूखंड), ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, कमर्शियल इमारतें, औद्योगिक इमारतें, सरकारी भवन जैसी इमारतें शामिल हैं। आवेदन को ट्रैक कर सकेंगे डीडीए अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर व्यापार करने में आस...