नई दिल्ली, मई 27 -- दिल्ली वासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अपना घर आवास योजना 2025 की मंगलवार से बुकिंग प्रकिया शुरू हो गई। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से फ्लैटों की बुकिंग शुरू हुई। डीडीए प्रशासन के अनुसार पहले दिन 452 फ्लैटों की खरीदारों ने बुकिंग की। इसमें नरेला में स्थित 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, 136 एलआईजी फ्लैट, तीन एमआईजी फ्लैट, छह एचआईजी फ्लैट बुक हुए। इसके अलावा लोकनायकपुरम में मौजूद 37 एलआईजी फ्लैट और 48 एमआईजी फ्लैट बुक हुए। साथ में सिरसपुर में 13 एलआईजी फ्लैट बुक हुए। यह योजना 26 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक डीडीए की आवास योजना के तहत 7500 फ्लैटों की बुकिंग शुरू हुई है। डीडीए के अधिकारियों के अनुसार पहले दिन योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पिछले सप्ताह उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.