नई दिल्ली, मई 17 -- DC vs RR Pitch Report- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज यानी रविवार, 17 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस आरआर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और रियान पराग- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। रियान पराग चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, उनकी गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स की टीम की कमान यशस्वी जायसवाल ने संभाली थी। उम्मीद है कि रियान पराग की आज आरआर की टीम में वापसी होगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम है। अगर आज दिल्ली हारती है तो वह आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। आईए एक नजर डीसी वर्सेस आरआर पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- यह...