नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला डबर हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीजन के दोपहर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। टॉस के वक्त हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मैदान पर नजर आए। आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है। आज हम उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं। खेल में काफी सकारात्मकता है। हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिच अच्छी लग रही है। दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है। बोल्ट की जगह बॉ...