नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- DC vs MI Delhi Weather: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। दिल्ली के खराब मौसम को देखते हुए फैंस यह जानने को इच्छुक हैं कि क्या आज के आईपीएल मैच पर भी इसका असर देखने को मिलेगा, कहीं बारिश की वजह से दिल्ली वर्सेस मुंबई मैच रद्द तो नहीं हो जाएगा। तो आईए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं। यह भी पढ़ें- कोहली ने लंदन शिफ्ट होने के बाद खुद को 'ओवरसीज प्लेयर' कहे जाने पर तोड़ी चुप्पीकैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम फिलहाल दिल्ली में बादल छाए हुए हैं, धूप लुका-छुपी खेल रही है। दोपहर तीन बजे तक बारिश के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। इस समय दिल्ली कैपिट...