नई दिल्ली, मई 8 -- कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार वापसी की है। टीम ने जारी सीजन में अपने पिछले चार मुकाबले जीत लिए हैं। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सलामी बल्लेबाज फिन एलन की शतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 34 गेंद पहले जीत दिलाई। कोलकाता ने 14.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन बनाए।मैच का टर्निंग पॉइंट दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में दमदार शुरुआत की थी लेकिन बीच के ओवर में टीम क...