नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने एक छक्का लगाते ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने धोनी को पछाड़कर एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा अब आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल का नाम है, जो पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- DC Vs MI: आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव बने MI के कप्तान, जानिए प्लेइंग XI आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। उन्ह...