दतिया, अगस्त 3 -- Datia By Election Result 2026 LIVE : दतिया उपचुनाव के छठे राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 1786 वोट से आगे निकल गए हैं। यहां कुल 15 राउंड का मतगणना होगी और अब केवल 9 राउंड बाकी हैं। दतिया में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस ने इस बार उपचुनाव में दतिया से घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव और 19 अन्य उम्मीदवारों से है। यह भी पढ़ें- Bypoll LIVE: भाजपा अध्यक्ष की सीट पर प्रशांत किशोर का दबदबा, दतिया में भी खेला बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एक अदालत द्वारा धोखाधड...