नई दिल्ली, मार्च 12 -- हर साल चैत्र मास की दशमी तिथि को दशा माता का पर्व मनाया जाता है। इस बार दशा माता का पर्व 13 मार्च 2026 को है। इस दिन उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन व्रत रखने का भी विधान है। मान्यता है कि जो भी साधक इस दिन दशा माता का व्रत रखता है और उनकी कथा पाठ करता हैं, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और घर में सुख समृद्धि आती है। नीचे पढ़िए दशा माता की संपूर्ण कथा-दशा माता की पौराणिक कथा एक समय की बात है। एक प्रतापी राजा थे जिनका नाम नल था और उनकी पत्नी का नाम दमयंती था। दोनों बड़े प्रेम और सद्भाव के साथ राज्य चलाते थे। उनके राज्य में चारों ओर सुख और शांति थी। लोगों खुशी से जीवन यापन कर रहे थे। एक दिन महल में एक ब्राह्मणी आई। उसने अपने गले में पीले रंग का एक पवित्र धागा बंधा हुआ था। जब रानी की नजर उसके ग...