नई दिल्ली, मार्च 12 -- सनातन परंपरा में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को खास महत्व दिया गया है। इस दिन दशा माता व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत और पूजा से जीवन के कष्ट कम होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। खासतौर पर सुहागिन महिलाएं परिवार की खुशहाली और आर्थिक स्थिरता की कामना से यह व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार दशा माता की पूजा से व्यक्ति की खराब दशा में सुधार होता है और जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। दशा माता व्रत 13 मार्च 2026 को - पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि 13 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि पूरे दिन और रात तक रहेगी।उदयातिथि के आधार पर दशा माता का व्रत 13 मार्च 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा।इस दिन कुछ शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं- अभिजि...